Home Blog Page 185

Jio 5G अगले साल जून 2021 के बाद होगा लॉन्च, मुकेश अंबानी का ऐलान

Jio 5G अगले साल जून 2021 के बाद होगा लॉन्च, मुकेश अंबानी का ऐलान

अगले साल रिलायंस जियो 5G लेकर आ रहा है. मुकेश अंबानी ने अपने स्पीच में कई बात कहीं हैं, जिसमें उन्हें 5G टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडिया पर फ़ोकस रखा.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC2020) के दौरान एक स्पीच में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत में 5G प्लान के बारे में बताया. मुकेश अंबानी के मुताबिक़ Reliance Jio भारत में 2021 के सेंकड हाफ़ में 5G लॉन्च करेगी.
ग़ौरतलब है कि ये इंडिया मोबाइल कांग्रेस का चौथा साल है. लेकिन इस बार ये इवेंट कोरोनावायरस की वजह से फ़िज़िकल नहीं है.
अपने स्पीच में मुकेश अंबानी ने कहा है, ‘मैं आपसे वादा करता हूँ कि Jio भारत में 2021 के सेकंड हाफ़ में 5G क्रांति लेकर आएगा. ये भारत में ही बने नेटवर्क, हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कॉम्पोनेंट्स पर बेस्ड होगा’
इस स्पीच में मुकेश अंबानी ने सरकार को चार सलाह दिए हैं. 2G यूजर्स को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने से लेकर भारत में जल्दी 5G लॉन्च करने के लिए सरकार से पॉलिसी स्टेप्स लेने को कहा है.
मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत में अभी भी 300 मिलियन मोबाइल यूज़र्स 2G ही यूज कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इन यूज़र्स को अफोर्डेबल स्मार्टपोन्स दिलाने के लिए तत्काल पॉलिसी और स्टेप्स लेना होगा.
मुकेश अंबानी के मुताबिक़ भारत दुनिया के बेस्ट डिजिटली कनेक्ट देशों में से एक है. ऐसे में लीड को बरकरार रखने के लिए जल्द 5G लाने की पॉलिसी स्टेप्स पर काम करना होगा.
उन्होंने इस स्पीच के दौरान रिलायंस जियो की उपलब्धियों के बारे में भी बताया और कहा है कि 20 स्टार्टअप पार्टनर्स हैं जो वर्ल्ड क्लास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फिनांशियल सर्विस और न्यू कॉमर्स के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
मुकेश अंबानी ने इस दौरान कहा कि भारत ने चिप डिज़ाइन में वर्ल्ड क्लास स्ट्रेंथ बना ली है. उन्होंने कहा है, ‘मैं भारत को स्टेट ऑफ द आर्ट सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का हब बनते हुए देख रहा हूँ’

जानिए कहाँ कहाँ मिला भारत बंद को समर्थन

जानिए कहाँ कहाँ मिला भारत बंद को समर्थन

कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है. सुबह से ही अलग-अलग राज्यों में इसका व्यापक असर दिख रहा है. किसानों के समर्थन में देश के कई बड़े राजनीतिक दल भी सड़कों पर उतरे हैं. दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी से लेकर ओडिशा तक में किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का कैसा असर दिखा, 50 प्वाइंट्स में जानिए
1.    कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जाम, एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन किया.
2.    दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह से बंद किया.
3.    पंजाब के कई सांसद मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, किसानों के भारत बंद का समर्थन किया.
4.    दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी किसान जुटे हैं, भारत बंद को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई.
5.    दिल्ली के ITO पर यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, कई पर पुलिस ने लिया एक्शन.
6.    कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के संसदीय क्षेत्र श्योपुर में भारत बंद का दिखा असर, किसानों ने बड़ी रैली निकाली.
7.    पटना में डाक बंगला चौराहे पर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हुड़दंग किया. प्रदर्शन के दौरान आम लोगों की गाड़ियों की छत पर चढ़कर हंगामा भी किया.
8.    जयपुर में भारत बंद के दौरान कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए. NSUI और BJP कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई, पुलिस ने आकर बचाव किया.
9.    किसानों के बंद के समर्थन में जयपुर में सड़क पर उतरे गहलोत सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह. मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों का साथ दिया.
10.    मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया, किसानों ने यहां ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर भी खड़ा कर दिया.
11.    पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में बंद का ट्रेन सेवा पर असर पड़ा. लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया.
12.    बंगाल के हावड़ा में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोका.
13.    कोलकाता के सॉल्ट लेक में CPM ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
14.    पश्चिम बंगाल के नादिया में बंद समर्थकों ने की आगजनी की, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.
15.    ग्रेटर नोएडा में भारत बंद को लेकर पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई, यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
16.    बिहार के सुपौल में RJD और लेफ्ट समर्थकों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, भारत बंद के दौरान जाम लगाया.
17.    बिहार के मोतिहारी में लेफ्ट समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यहां किसानों के समर्थन में सड़क पर जाम लगाया गया.
18.    खगड़िया में RJD और पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, बस स्टैंड के पास जाम लगाया.
19.    बिहार के बेगूसराय में बंद समर्थकों ने पुलिस के बैरिकेड से हाइवे जाम कर दिया और टायरों को जलाया.
20.    दरभंगा के लहेरिया सराय में भारत बंद समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन और गंगासागर एक्सप्रेस रोकी.
21.    मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रैक्टर पर निकले किसान, पुलिस के रास्ते में रोकने पर किया हंगामा.
22.    बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में उतरे, सड़क पर जाम लगाया.
23.    जहानाबाद में भारत बंद के समर्थकों ने NH-83 और NH-110 पर आगजनी कर जाम लगाया.
24.    हाजीपुर में किसानों के बंद के समर्थन में कुदाल के साथ सड़क पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, टायरों में लगाई आग.
25.    सहरसा में बंद समर्थकों ने सड़क पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कृषि कानून वापस लेने की मांग की.
26.    यूपी के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंद का किया समर्थन, सुबह-सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन रोकी.
27.    हैदराबाद में भी बंद का व्यापक असर दिखा. TRS समर्थकों ने यहां दुकानें बंद कराई.
28.    विशाखापट्टनम में SFI प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के दौरान हाईवे पर कबड्डी खेली, इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया.
29.    गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.
30.    मुंबई के मशहूर डब्बेवालों ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया
31.    ओडिशा के भुवनेश्वर में बंद समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया. यहां ऑल इंडिया कॉर्डिनेशन कमेटी ओडिशा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की.
32.    महाराष्ट्र के बुलढाणा में स्वाभिमानी किसान संगठन ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन, इस दौरान नवजीवन एक्सप्रेस रोकी गई.
33.    कोलकाता के धर्मतला में सुबह सामान्य नजर आए हालात, भारत बंद का असर नहीं दिखा.
34.    भारत बंद के समर्थकों ने पंजाब के करनाल के CM के कार्यक्रम का विरोध किया. हैलिपेड को नुकसान पहुंचाया.
35.    बिहार के लखीसराय में विपक्षी दलों ने सड़कों पर जाम लगाया. हालांकि, जब यहां से एम्बुलेंस निकलने लगी तो उसे रास्ता भी दिया.
36.    भारत बंद के बीच दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई. रात में सोने के बाद सुबह नहीं उठने पर साथियों को मौत का पता चला, ठंड लगने से मौत की आशंका है.
37.    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप-  बीजेपी की मदद से सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद किया गया.
38.    दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को निराधार बताया. डीसीपी नॉर्थ ने CM केजरीवाल की नजरबंदी को खारिज किया.
39.    कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत बंद का मिला जुला असर देखा गया. AAP और JDS के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया.
40.    यूपी के अलीगढ़ में चौराहे पर सपा नेता बिजेन्द्र सिंह का प्रदर्शन किया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में लिया.
41.    समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मल्हौर स्टेशन पर ट्रेन रोका. भारत बंद के समर्थन में जमकर प्रदर्शन.
42.    यूपी के सहारनपुर में धरने के लिए तैयार किया गया मंच पुलिस ने हटाया, विरोध में किसानों ने हाइवे जाम किया.
43.    अंबाला में करगिल सहित दूसरे युद्ध में शामिल फौजियों ने धरना दिया और किसानों के समर्थन में आवाज उठाई.
44.    राजधानी दिल्ली के बाजारों में बंद का असर नहीं दिखा. कनॉट प्लेस समेत कई बाजार खुले रहे.
45.    यूपी के कानपुर में भारत बंद के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी. यहां पर किसी को धरने की इजाजत नहीं दी गई.
46.    गुजरात के वडोदरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया और सड़कों पर टायरों को जलाया.
47.     पंजाब के अमृतसर में भारत बंद के समर्थकों ने दुकानें बंद करवाकर लोगों से सहयोग की अपील की.
48.    तमिलनाडु के खम्मम में प्रदर्शनकारियों ने बसों को रोका. DGP ने पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.
49.    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने टायरों में आग लगाई.
50.    आंध्र प्रदेश में जगन मोहन सरकार ने भी बंद का समर्थन किया है. राज्य के कृषि मंत्री ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई.
किसानों का भारत बंद तीन बजे तक ही था. उसके बाद किसान कल होने वाली सरकार के साथ बैठक पर मंथन करेंगे. बुधवार को किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बात होनी है. अब तक पांच दौर की बातचीत में किसानों और सरकार के बीच कोई हल नहीं निकला है.

केजरीवाल पर BJP सांसद का ‘गंभीर’ हमला- ‘किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है’

केजरीवाल पर BJP सांसद का ‘गंभीर’ हमला- ‘किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है’

 

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नज़रबंद किया है, मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर गए थे तभी से उन्हें नज़रबंद किया हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ गृह मंत्रालय के निर्देश पर, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिलने के बाद से ही नजरबंद कर दिया है। किसी को भी उनके आवास जाने या वहां से किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं है। हमारे विधायकों की पिटाई की गई। वहां कई अवरोधक लगाए गए हैं और घरेलू सहायिका को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ हम सब मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे की मुख्यमंत्री को छोड़ा जाए।’’

इन सभी दावों को खारिज करते हुए, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह सच नहीं है। मुख्यमंत्री कहीं भी आ या जा सकते हैं। हमने उनके आवास के बाहर अपने सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। बल्कि वह कल शाम भी बाहर आए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं है। भाजपा और आप के सदस्यों के बीच किसी भी संघर्ष को रोकने के लिए हमने एहतियाती तौर पर अपने बल को वहां तैनात किया है।’’

 

 

 

गाजियाबाद में किसानों ने किया भीम आर्मी का विरोध, धरना स्थल से लौटाया

गाजियाबाद में किसानों ने किया भीम आर्मी का विरोध, धरना स्थल से लौटाया

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी है. दिल्ली से लेकर बंगाल और यूपी से लेकर कर्नाटक तक भारत बंद का असर दिख रहा है. कई राजनीतिक दल इस बंद के समर्थन में हैं और सड़कों पर उतरे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है.

गाजियाबाद में भीम आर्मी के समर्थकों का विरोध

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के समर्थकों को विरोध का सामना करना पड़ा है. भीम आर्मी के लोग यहां यूपी गेट पर किसानों के बीच पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल होने लगे. लेकिन किसानों ने ही उन्हें वहां से भगा दिया. किसानों ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के समर्थक आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उनका विरोध किया. जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीम आर्मी के समर्थकों को भगा दिया.

किसान आंदोलन : आज किसानो ने किया भारत बंद

जयपुर में भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले पत्थर

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी है. दिल्ली से लेकर बंगाल और यूपी से लेकर कर्नाटक तक भारत बंद का असर दिख रहा है. कई राजनीतिक दल इस बंद के समर्थन में हैं और सड़कों पर उतरे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है.

भारत बंद का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है. राजस्थान के जयपुर में इसी दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. जयपुर बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी हो गई.

किसानों के भारत बंद का असर शुरू हो गया है. गाजीपुर बॉर्डर के पास चक्का जाम कर दिया गया है, तो वहीं बंगाल में कई ट्रेनों पर असर पड़ा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली का दीनदयाल उपाध्याय मार्ग ब्लॉक कर दिया है, यहां पुलिस तैनात की गई है. इसी रोड पर बीजेपी का नया दफ्तर है.

 

Kisan Andolan News: 12 दिन से जारी किसानों का आंदोलन,पूरी कैबिनेट संग सिंधु बॉर्डर पर केजरीवाल की किसानों से मुलाकात

Kisan Andolan News: 12 दिन से जारी किसानों का आंदोलन,पूरी कैबिनेट संग सिंधु बॉर्डर पर केजरीवाल की किसानों से मुलाकात

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के कृषि का कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन (Farmers Protest in Delhi) 12 दिन से जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं और सरकार से कृषि कानून को खत्म करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) आज हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किसानों से मिलने पहुंचे। केजरीवाल के साथ डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया भी किसानों को आश्वासन देते दिखे। केजरीवाल ने किसानों से मुलाकात कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है।

हम आपके सेवादार- केजरीवाल
केजरीवाल ने किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है। उन्होंने कहा, ‘किसानों का मुद्दा और उनकी मांग जायज है। मैं और मेरी पार्टी उनके साथ खड़े हैं। किसानों का आंदोलन शुरू होने के वक्त दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियम को जेल में बदलने की इजाजत मांगी थी। मेरे ऊपर दबाव बनाया था लेकिन मैंने अनुमति नहीं दी।’

कृषि कानून: सरकार के सामने किसानों का कड़ा रुख, लिखित में मांगा जवाब, कहा- बहुत हुई चर्चा

कृषि कानून: सरकार के सामने किसानों का कड़ा रुख, लिखित में मांगा जवाब, कहा- बहुत हुई चर्चा

बैठक में सरकार और किसान अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं. सरकार ने कानून में संशोधन का प्रस्ताव रखा, जिसे किसान नेताओं ने ठुकरा दिया. किसान नेता कृषि कानून रद्द कराने पर अड़े हैं.

कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों में टकराव बढ़ गया है. सरकार और किसान नेताओं के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में पांचवें दौर की बातचीत चल रही है. किसान संगठनों ने बैठक में कहा कि हम सरकार से चर्चा नहीं, ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में. अब तक बहुत चर्चा हो चुकी है. दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रही इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मौजूद हैं. वहीं बैठक में किसानों के 40 प्रतिनिधि शामिल हैं.

बता दें कि आज की बैठक से पहले ही किसानों ने तेवर दिखा दिए थे. सिंधु बॉर्डर पर डेरा डाले अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार का कोई भी संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा. हन्नान मोल्लाह ने कहा कि इसे सिर्फ पंजाब आंदोलन बोलना सरकार की साजिश है, मगर आज किसानों ने दिखाया कि ये आंदोलन पूरे भारत में हो रहा है और आगे भी होगा. हमने फैसला लिया है कि अगर सरकार कोई संशोधन रखेगी तो हम संशोधन स्वीकार नहीं करेंगे.null

Bihar Chunav Counting 2020: अब आने लगे मतगणना के रूझान, जानिए कब तक आएगा पूरा रिजल्‍ट

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav Counting 2020 बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की मतगणना (Counting) राज्‍य के 38 जिलों के 55 केंद्रों पर मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। इसमें विधानसभा की 243 सीटों के रूझान सुबह 8:30 बजे के पहले से ही मिलने लगे थे, लेकिन परिणाम अपराह्न तीन बजे के बाद ही आने की उम्‍मीद है। मंगलवार को वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना भी होगी। राजधानी पटना की बात करें तो यहां के फतुहा व बख्तियारपुर के परिणाम सबसे पहले आएंगे।

सुबह 8:30 बजे के पहले ही आने लगे मतगणना के रूझान

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गणना की गई। फिर ईवीएम से दिए वोटों की गणना की शुरु हुई। माना जा रहा है कि ईवीएम से एक राउंड की मतगणना में 15 से 20 मिनट का वक्‍त लग जाएगा।

IPL 2020 Final :आज है मेगा फाइनल, कब और कहां देख सकते हैं मुंबई-दिल्ली की टक्कर

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खिताब किस टीम के नाम होगा इस बात का फैसला आज रात हो जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज में मुंबई पहले जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर रही थी।

दिल्ली की टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है जबकि मुंबई अपने 5वें खिताब की उम्मीद में यह मुकाबला खेलने उतरेगी। अब तक सबसे ज्यादा चार बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम दर्ज है।IPL फाइनल से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाला Final दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कितने बजे खेला जाएगा IPL 2020 का Final मुकाबला ?

IPL 2020 का Final मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा।

कितने बजे होगा IPL 2020 के Final मुकाबले में टॉस?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आइपीएल 2020 के Final मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

नीतीश कुमार के करीबी मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद सिकटा से पीछे, जानें- बेतिया, नौतन और चनपटिया की अपडेट

पश्चिमी चम्पारन, जेएनएन। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जल्द ही सामने होंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप पश्चिमी चम्पारन जिले  के बेतिया, नौतन, चनपटिया और सिकटा विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ हम आपको बताएंगे किस दिग्गज का साख दाव पर है। और कौन कहां से बढ़त हासिल कर रहा है।

 

Bettiah Chunav 2020 Results Live Updates

बेतिया विधानसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  महागठबंधन से इस सीट पर कांग्रेस के विधायक  मदन मोहन तिवारी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा के कोटे से  रेणु देवी चुनाव लड़ रही हैं। इनके अलावा  जन अधिकार पार्टी की डॉ. सबिता सिंह नेपाली और राकांपा के परवेज आलम राजग-महागठबंधन की जीत को रोकने के लिए दम लगा रहे हैं।