Home Blog Page 186

Bihar Chunav Counting 2020: सोशल मीडिया पर छाया बिहार चुनाव, टि्वटर पर टॉप ट्रेंड में #BiharElectionResults

Bihar Chunav Counting 2020: सोशल मीडिया पर छाया बिहार चुनाव, टि्वटर पर टॉप ट्रेंड में #BiharElectionResults

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav Counting 2020 बिहार के 38 जिलों के 55 केंद्रों पर आज विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) की मतगणना हो रही है। देर रात तक नतीजे सामने आने के साथ यह स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि अबकी बार किसकी सरकार बनेगी। मतगणना पर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर लगी हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव सोशल मीडिया (Social Media) पर भी छाया हुआ है। यूजर्स चुनाव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड पर नजर दौड़ाएं तो रोजगार का मुद्दा छाया दिख रहा है। हैशटैग #BiharElectionResults सुबह से ही टि्वटर (Twitter) के टॉप ट्रेंड में शामिल है।

बिहार ने दिखाई नई राह, अब उसी रास्ते पर चलेगा बंगाल

तरूण राठी लिखते हैं कि अब आगे जितने भी चुनाव होंगे, उनमें रोजी-रोजगार व नौकरी मुख्य मुद्दा रहेगा। बिहार ने जो नई राह दिखाई है, अब बंगाल भी उसी रास्ते पर चलेगा। सौरव साहा भी कहते हैं कि बिहार में रोजगार की घंटी बज चुकी है यह घंटी पूरे भारत में बजनी चाहिए।

मध्य प्रदेश: 12 मंत्रियों की किस्मत का भी होगा फैसला

LIVE MP ByPoll Result 2020: रुझानों में कांग्रेस को झटका, 28 में से 19 पर आगे भाजपा आगे

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीएम शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।

MP By Election Result 2020 Updates:

10:42 AM: उपचुनाव के नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे, डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे, नेपानगर से सुमित्रा कासडेकर आगे, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, अशोकनगर से जसपाल सिंह आगे, जोरा से सूबेदार सिंह राजोधा आगे सुवासरा से हरदीप सिंग डंग आगे, सांची से प्रभुराम आगे, मान्धाता से नारायण पटेल आगे, मुंगावली से बृजेन्द्र यादव आगे, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर आगे, अनूपपुर से बिसाहूलाल आगे, सुरखी से गोविंद राजपूत आगे, बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी आगे, ग्वालियर ईस्ट सेमुन्नालाल गोयल आगे