केंद्रीय चुनाव आयोग का ममता बनर्जी को नोटिस जारी 48 घंटे के भीतर देना होगा जवाब
नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे ना होने वाले बयान को लेकर नोटिस भेजा है. इस नोटिस में ममता बनर्जी को 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया है.
धर्म के आधार पर वोट मांगने और बंटवारे की राजनीति करने का आरोप
पीएम मोदी ने एक रैली में मंगलवार को कहा, ‘‘आदरणीय दीदी, अभी हाल में आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो.…” उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन अगर हमने ये कहा होता कि सारे हिंदू एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो तो हमें चुनाव आयोग के 8-10 नोटिस मिल गए होते. सारे देश के संपादकीय हमारे खिलाफ होते.’’
बीजेपी ने ममता बनर्जी के बयान को लेकर पांच अप्रैल को चुनाव आयोग में शिकायत दी थी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बयान को आपत्तिजनक बताया है.


























